{"_id":"6ae8956fb0aced64f30a7e7c","slug":"video-road-construction-from-station-road-to-the-kachhari-overbridge-gains-momentum-target-set-for-completion-before-diwali-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टेशन रोड से कचहरी ओवरब्रिज तक सड़क निर्माण तेज, दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन रोड से कचहरी ओवरब्रिज तक सड़क निर्माण तेज, दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य
शाहजहांपुर में बारिश खत्म होते ही स्टेशन रोड से कचहरी ओवरब्रिज तक सड़क निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक निर्माण करा रहा है। विभाग ने दीपावली से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
स्टेशन रोड पर ह्यूम पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। करीब दो माह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक माह तक आवागमन बंद रहने से स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हुई। अब सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों को राहत मिलने लगी है।
कचहरी ओवरब्रिज पर जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी थी। बारिश से पहले गड्ढों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बारिश के बाद सड़क फिर खराब हो गई। अब ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण शुरू होने से आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
पुवायां रोड नियामतपुर से हरदोई बाईपास तक करीब 14 किलोमीटर सड़क पलिया-लखनऊ हाईवे का हिस्सा है। एनएचएआई ने सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 22 करोड़ रुपये दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि बारिश खत्म होते ही सड़क निर्माण का काम तेजी से शुरू करा दिया गया है। प्रयास है कि दीपावली से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।