{"_id":"6b0173eb57bd187b4406d828","slug":"video-param-vir-chakra-recipient-jadunath-singh-remembered-on-his-birth-anniversary-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह को जयंती पर किया नमन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह को जयंती पर किया नमन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की जयंती पर शनिवार को भारतीय युवा चेतना मंच के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। मंच के संस्थापक व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में नायक जदुनाथ सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनके शौर्य और बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनका जन्म शाहजहांपुर में होना जिले के लिए गौरव की बात है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना अपनानी चाहिए। मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा, रामरक्ष पाल, अनिल कुमार, अतुल कुमार, शिवकुमार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पंकज, निशांत, शकील आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।