{"_id":"6abd182aa594cbbd020b0b2f","slug":"video-kabaddi-tournament-in-shahjahanpur-gic-kant-triumphs-in-under-19-category-dharmanand-college-finishes-as-runner-up-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता: अंडर-19 में जीआईसी कांट ने मारी बाजी, धर्मानंद कॉलेज बना उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता: अंडर-19 में जीआईसी कांट ने मारी बाजी, धर्मानंद कॉलेज बना उप विजेता
शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 में जीआईसी कांट ने खिताब जीता, जबकि स्वामी धर्मानंद कॉलेज उपविजेता रहा। एनटीआई में हुई प्रतियोगिता में अंडर-17 में सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर विजेता और जीआईसी कांट उपविजेता रहा। अंडर-14 में भी सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर ने बाजी मारी। देवी प्रसाद कॉलेज की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में देवी प्रसाद कॉलेज, जनता कॉलेज, रोजा इंटर कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज और जीआईसी समेत कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 में शोभित यादव, विशाल राठौर, नितिन पाल, आनंद, अंकुल, सचिन, इंजमाम बेग, अजय राठौर, सूर्यांश यादव, सिद्धांत शर्मा, आदित्य राज और सूर्यांश का चयन हुआ है। अंडर-17 में सौरभ गुर्जर, अनमोल, शिवा यादव, चंद्रभान सिंह, कुनाल, फजील हसन, सहरोज अली, प्रशांत कुमार, परमेश्वर दयाल, निमेश यादव, देव और अजय का चयन किया गया। अंडर-14 में पुष्कर शर्मा, एहतसाम, अभिनव गौतम, भूराज सैनी, आलोक प्रताप सिंह, मोहम्मद अयान, रचित यादव, अभिनव राठौर, अंश कुमार, आशुतोष गौतम, अमन सिंह और शिवम कुमार मंडल के लिए चुने गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।