{"_id":"6acce52d320ee2b9db0144a3","slug":"video-district-magistrate-inspects-construction-works-expresses-displeasure-over-slow-progress-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: डीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: डीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
शाहजहांपुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की धीमी प्रगति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। सोमवार को उन्होंने महिला थाना से दुर्गा होटल तक ड्रेनेज पाइपलाइन, टाउनहाल में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क व नाली निर्माण और चीनौर में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला थाना से दुर्गा होटल तक करीब 1.17 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे ड्रेनेज पाइपलाइन कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम में तेजी लाने और निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से नियमित निगरानी करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।