{"_id":"6accc5175137d91ef30b93c8","slug":"bjp-mahila-morcha-protest-against-congress-mp-angomcha-bimol-in-shahjahanpur-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर कार्रवाई की मांग
Mon, 12 Oct 2026 05:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:09 PM IST
सार
शाहजहांपुर में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के सांसद अंगोमचा बिमोल पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचीं। यहां नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सिद्ध होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष शिल्पी ने कहा कि कांग्रेस सांसद पर छात्राओं से जुड़े गंभीर आरोपों के बावजूद महिला सम्मान और सुरक्षा की बात कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, अल्पना श्रीवास्तव, वर्षा अवस्थी, हेमा अग्रवाल, विम्मी सैनी, नलिनी ओमर, नीलम गुप्ता, बबली सिंह, ब्लॉक प्रमुख रजनी भानु सिंह आदि मौजूद रहीं।