{"_id":"682c341fb50123074303bf34","slug":"video-bhandaars-organized-on-second-mangal-of-jyeshtha-month-in-shahjahanpur-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार को जगह-जगह हुए भंडारे, पिलाया गया शर्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार को जगह-जगह हुए भंडारे, पिलाया गया शर्बत
शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, शर्बत और फल वितरित किए गए। मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुन सागर की गूंज रही। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार पर हनुमान जी की पूजन-अर्चना की गई। मंदिरों व घरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण कराया। दोपहर के समय राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शर्बत पीकर गर्मी से राहत मिली। भंडारे में सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी विसरात स्थित हनुमत धाम पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। भक्तों ने वीर बजरंगी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर व संकट मोचन मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा कचहरी रोड, जेल रोड, बहादुरगंज सब्जी मंडी, सदर बाजार, चौक मंडी, सरायकाइयां, जलालनगर बजरिया, गर्रा पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के बाहर चना-गुड़ का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।