{"_id":"6908875a5d69cc499b07278e","slug":"video-asha-workers-stage-protest-allege-scam-in-payment-of-honorarium-in-shahjahanpur-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, मानदेय के भुगतान में घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, मानदेय के भुगतान में घोटाले का आरोप
शाहजहांपुर में मानदेय को लेकर हुए विवाद के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खिरनीबाग में धरना देकर घोटाले का आरोप लगाया। आशा यूनियन की अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि सोमवार को एसपी सिटी से मुलाकात की है। जहां से उन्हें कुछ मानदेय की सूची उपलब्ध कराई है। उन सूचियों से बैंक खातों से मिलान करने के लिए कहा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मानदेय के भुगतान में घोटाला किया गया। यहां बता दें कि मानदेय को लेकर अफसरों के सुनवाई नहीं करने पर आशा कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की थी। उनके निर्देश के बाद अफसरों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई को शुरू किया था। मंत्री तक शिकायत पहुंचने के बाद एसपी ने आशा कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। इसके बाद पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।