{"_id":"6ae38560f37f8e8cb507b3e5","slug":"dios-honored-the-child-scientists-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188712-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाल वैज्ञानिकों को डीआईओएस ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाल वैज्ञानिकों को डीआईओएस ने किया सम्मानित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीजीआईसी में प्रतिभागी छात्रा को सम्मानित करते डीआईओएस। संवाद
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित मॉडलों को मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। बाल वैज्ञानिकों को डीआईओएस ने सम्मानित किया।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन डीआईओएस हरिवंश कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। प्रदर्शनी की थीम सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रही। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. शाहिस्ता खान, प्रो. हर्ष पाराशरी ने मॉडलों को देखकर चयन किया।
जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्राओं के मॉडलों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। डीआईओएस व प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने छात्राओं को सम्मानित किया। प्रदर्शनी में नेहा मिश्रा, प्रीति छावड़ा, प्रभा साहू, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।