{"_id":"6af4a01efb62908773099361","slug":"video-a-gathering-for-poetry-and-verse-was-held-and-naqvis-poetry-collection-was-unveiled-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सजी काव्य और शायरी की महफिल, नकवी के काव्य संग्रह का विमोचन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजी काव्य और शायरी की महफिल, नकवी के काव्य संग्रह का विमोचन हुआ
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई स्थित वीथिका तौकीर आर्टकेड में एक शाम एसए जाफर के नाम शीर्षक से हुए समारोह में कवियों व शायरों ने खूब तालियां बटोरी। इस बीच शायरा सबा नकवी सबा के काव्य संग्रह इनसाइड द लेटर्स का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रतीश गर्ग ने दीप जलाकर किया। महफिल में असगर यासिर, हमीद खिजर, खलीक शौक, एडवोकेट गुलिस्तां खान, फैसल फैज, फहीम बिस्मिल, शाहिद रजा, शाहीना खातून शबनम, राशिद हुसैन राही आदि ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरी। अलीगढ़ से आए तौकीर सा ने आत्ममंथन का संदेश देते हुए कहा कि इससे पहले की किसी और को आंका जाए, क्यों न खुद अपने गिरेबान में झांका जाए। आयोजक डॉ. मोहम्मद कमर ने बताया कि तौकीर आर्टकेड कला और साहित्य को समर्पित केंद्र है। यहां समय-समय पर कला एवं साहित्य से जुड़े आयोजन किए जाते हैं।
फहीम बिस्मिल के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. ऊषा गर्ग, सुधाकर तिवारी, सैयद नईम, ठाकुर दिनेश सिंह, मैनाज सय्यदा, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।