{"_id":"6a8b1e0b00b5aa81920146b7","slug":"car-catches-fire-while-moving-on-bareilly-farrukhabad-highway-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर चलती कार में लगी आग, टायर और फ्यूल टैंक फटने से हुए धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर चलती कार में लगी आग, टायर और फ्यूल टैंक फटने से हुए धमाके
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 09:51 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जलालाबाद में बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर नगर मोहल्ला आजादनगर को जाने वाली मोड़ के सामने रविवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार बरेली निवासी किन्नर सुनैया चला रही थी। उन्होंने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और करीब आधा घंटे से ज्यादा हाइवे पर आवाजाही बंद रहने से वाहनों की कतार लग गई।
लगातार बारिश होते रहने के बाद भी करीब आधा घंटा तक कार हाइवे पर धू-धूकर जलती रही। टायर और फ्यूल टैंक फटने से कई बार जोरदार धमाके हुए। हादसास्थल के आसपास बस्ती व दुकानें होने के कारण वहां अफरातफरी मची रही और लोग सहमे नजर आये। 45 मिनट के बाद दमकल यूनिट पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
कार बरेली निवासी सुनैया किन्नर चला रही थी। सुनैया ने बताया कि वह कार से मिर्जापुर गई थी और काम निपटाने के बाद बरेली जा रही थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कार पूरी तरह जल गई, कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।