फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og

Sriya Reddy: कौन हैं श्रिया रेड्डी? 'महाकाली' के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम

Mon, 24 Aug 2026 04:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Aug 2026 04:02 PM IST
सार

Who Is Sriya Reddy?: प्रशांत वर्मा 'हनुमान' के बाद अपनी अगली माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर आज सोमवार को जारी किया गया है। फिल्म में 'महाकाली' के अवतार में श्रिया रेड्डी नजर आई हैं। कौन हैं वो? जानिए

विज्ञापन
Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og
श्रिया रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की आगामी फिल्म 'महाकाली' का टीजर आ चुका है और इसने तहलका मचा दिया है। अक्षय खन्ना फिल्म में शुक्राचार्य का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय के अलावा फिल्म में श्रिया रेड्डी की भी दमदार झलक है। श्रिया का लुक देखने के बाद दर्शक यह जानने को उत्साहित हैं कि वे कौन हैं? जानिए

विज्ञापन

Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og
श्रिया रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

'महाकाली में दिखा 'श्रिया का रौद्र अवतार

फिल्म 'महाकाली' के टीजर में श्रिया रेड्डी का महाकाली के रूप में रौद्र अवतार देखने को मिला है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब श्रिया ने अपने किरदार से ध्यान खींच हो। इससे पहले भी वे 600 करोड़ी फिल्म का हिस्सा रही हैं और अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। 48 वर्षीय श्रिया साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

  • चेन्नई में एक तेलुगु परिवार में जन्मीं श्रिया रेड्डी सिर्फ अदाकारा नहीं हैं, बल्कि वे रेडियो और वीडियो जॉकी भी रह चुकी हैं। 
  • इसके अलावा प्रोड्यूसर और टीवी प्रेजेंटर भी रही हैं। 
  • अपनी दमदार आवाज और व्यक्तित्व के बूते टीवी की दुनिया में उन्होंने अच्छी पहचान हासिल की। 
  • श्रिया तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og
'सालार' में काम कर चुकी हैं श्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म में जमा चुकी हैं रंग
'महाकाली' से पहले श्रिया प्रशांत नील की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सलार पार्ट 1 - सीजफायर' में नजर आ चुकी हैं। 600 करोड़ से अधिक कलेक्शन जुटाने वाली 'सालार' में श्रिया को 'राधा राम मन्नार' के किरदार में देखा गया था। 

  • श्रिया ने साल 2002 में बालाजी शक्तिवेल की फिल्म 'समुराई' से एक्टिंग डेब्यू किया था।
  • हालांकि, 'समुराई' में श्रिया ने बहुत छोटा सा किरदार निभाया।
  • साल 2003 में वे 'अप्पुदापुडु' फिल्म में बतौर लीड हीरोइन नजर आईं। मगर, फिल्म चल नहीं पाई थी।
  • फिर वे 'वेयिल' और 'कांचीवरम' जैसी फिल्मों में दिखीं।
विज्ञापन

Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og
श्रिया रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पूर्व क्रिकेटर की बिटिया हैं श्रिया
एक्टिंग की दुनिया में आने का श्रिया का सफर काफी दिलचस्प है। वे एक प्रतिष्ठित खेल पृष्ठभूमि से आती हैं। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर भरत रेड्डी उनके पिता हैं। भरत रेड्डी ने 1978 से 1981 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने दिनेश कार्तिक जैसे मशहूर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को भी शुरुआती दिनों में कोचिंग दी है।

Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og
श्रिया रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रिया की निजी जिंदगी, किससे की शादी?
श्रिया की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी साउथ के एक बड़े फिल्मी परिवार में हुई है। साल 2008 में श्रिया ने तमिल सिनेमा के चर्चित निर्माता विक्रम कृष्णा से शादी की। 

Who is sriya Reddy portraying Kali Maa in mahakali starring Akashye Khanna as Shukracharya salaar and og
महाकाली में अक्षय खन्ना - फोटो : Youtube @RKDofficial

फिल्म 'महाकाली' के बारे में

  • 'महाकाली' देश की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। 
  • यह प्रशांत सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है।
  • फिल्म के निर्देशन की कमान पूजा अपर्णा कोल्लुरु के कंधों पर है। 
  • इसमें भूमि शेट्टी को भी देवी के किरादर में देखा जाएगा। 
  • फिल्म 'महाकाली' की कहानी और स्क्रीनप्ले दोनों ही प्रशांत वर्मा ने लिखे हैं। 
  • 'महाकाली' में बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। 
  • इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में आईमैक्स 3D फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा।
  • प्रशांत वर्मा ने तेजा सज्जा अभिनीत 'हनुमान' फिल्म से दर्शकों का खूब दिल जीता। 
  • अब दर्शकों की नजरें 'महाकाली' पर हैं। इसके अलावा प्रशांत वर्मा 'जय हनुमान' भी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed