फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today is the last Monday of Sawan; let us go to Bhole's abode.

Shahjahanpur News: सावन का अंतिम सोमवार आज... आओ चलें भोले के द्वार

Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Today is the last Monday of Sawan; let us go to Bhole's abode.
जलालाबाद में जला​भिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद
शाहजहांपुर। शिव आराधना का पवित्र सावन मास अंतिम चरण में पहुंच गया है। सावन के अंतिम सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में सजावट की गई है। सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराने के लिए बैरिकेडिंग और मेजें लगाई गई हैं। पहले श्रद्धालु कतार में लगेंगे, इसके बाद जलाभिषेक की व्यवस्था रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधनों की ओर से भी स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

शिवालयों के लिए रवाना हुए कांवड़िये
जलालाबाद। सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने की कामना लिए रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ समेत विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होते रहे। शाहजहांपुर हाईवे के बारहपत्थर से लेकर फर्रुखाबाद हाईवे के बझेड़ा चौराहे तक हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ियों का सबसे ज्यादा ठहराव याकूबपुर तिराहे पर रही, जिस कारण सुबह से लेकर देर रात तक यहां मेले जैसा माहौल रहा। कांवड़ियों की ज्यादा संख्या के कारण रविवार को तीसरे दिन भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रही और सरकारी बसों को छोड़कर सभी तरह के भारी वाहन शाहजहांपुर तथा बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर प्रतिबंधित रहे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कांवड़ रूट पर मंगलवार तक भारी वाहनों का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
--------
कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण
अल्हागंज। अल्हागंज बाइपास पर नगर पंचायत की ओर से लगाए गए शिविर के बाहर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कराया। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभासद मौजूद रहे। जलालाबाद रोड स्थित एक एजेंसी पर रामसागर गुप्ता, रामवीर गुप्ता और मोहित गुप्ता ने सहयोगियों के साथ भंडारा कराया। कलान में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली शिव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता ने श्रद्धालुओं पर फूल की वर्षा की। संवाद
--
जलाभिषेक यात्रा के दौरान हर-हर महादेव की गूंज
जलालाबाद। भारतीय बजरंग दल व नगर की महिलाओं ने रविवार को अलग-अलग जलाभिषेक यात्रा निकालीं। महादेव के जयकारों के साथ निकलीं दोनों यात्राओं के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्राओं का विभिन्न जगहों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

प्रांत मंत्री मुनिराज सिंह के नेतृत्व में निकली भारतीय बजरंग दल की यात्रा का शुभारंभ काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान से हुआ। यात्रा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे व नगर भ्रमण के बाद मदनापुर के फिरोजपुर के लिए रवाना हुई। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
यात्रा में भाजपा नेता विनय शर्मा, अभिषेक सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह भन्नू, अमित सिंह, प्रदीप मिश्रा, हर्षित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। हिंदूवादी नेता अर्पित भामाशाह के नेतृत्व में मातृशक्ति की चौथी जलाभिषेक पदयात्रा का शुभारंभ नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से हुआ।
यात्रा में शामिल महिलाएं ढोल मजीरे के साथ भगवान भोलेनाथ का भजन करती हुई भैंसठा कलां के प्राचीन शिव मंदिर के लिए रवाना हुईं। गुड्डन गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों यात्राओं के साथ पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
-----------------
पुलिस ने कांवड़ियों के लिए लगाया भंडारा



अल्हागंज। कांवड़ यात्रियों के लिए हुल्लापुर चौराहे पर पुलिस की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ सीओ दीपक कुमार सिंह ने महादेव के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान थाना प्रभारी ओमप्रकाश के साथ थाना अल्हागंज की पुलिस टीम और पड़ोसी जनपद के थाना राजेपुर की पुलिस टीम मौजूद रही। संवाद
-----------------------
पांचाल घाट जल भरने रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था



खुदागंज। ग्राम बहेड़ से रविवार को अवनीत सिंह के नेतृत्व में द्वितीय महा तूफानी डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कांवड़िये हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पांचाल घाट के लिए रवाना हुए। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सोमवार को कांवड़िये भूमिसेन महाराज मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। संवाद



-------------------



कोंचेश्वर महादेव स्थान पर महामंत्र जप जारी



कुर्रियाकलां। गांव स्थित कोंचेश्वर महादेव स्थान पर श्रावण मास में अनवरत महामंत्र जप रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर में रात-दिन लगातार हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्था में पुजारी नरेंद्र सिंह, ओमप्रताप सिंह, सोनू राठौर, छोटे सिंह, अवधेश मिश्रा और नवीन समेत अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। संवाद
---------------------
बर्फ की 66 सिल्लियों से मंदिर में बनाए गए बाबा अमरनाथ



पुवायां। मोहल्ला गढ़ी स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बर्फ की 66 सिल्लियों से अमरनाथ की तर्ज पर शिवलिंग बनाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन, कीर्तन और आरती कर प्रसाद का वितरण किया। आयोजन में कपिल गुप्ता, शोभित रस्तोगी, प्रियांक अग्रवाल, दीपक गुप्ता सहित मंदिर समिति के सभी लोगों का सहयोग रहा। बर्फ के शिवलिंग को देखने और पूजा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। संवाद

--------------
कांवड़ियों के लिए किया भंडारे का आयोजन



मिर्जापुर। थाना पुलिस ने रविवार को जरियनपुर स्थित गंंगा चौराहे पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। सीओ दीपक कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने गंगाजल लेकर आ रहे व गंगाजल लेने जा रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

जलालाबाद में जलाभिषेक यात्रा में शामिल युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed