Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Sambhal violence: Notice for court appearance pasted at the home of fugitive Sharik Satha; failure to appear will lead to attachment of property.
{"_id":"6af859fb402d25e51f0dc3aa","slug":"video-sambhal-violence-notice-for-court-appearance-pasted-at-the-home-of-fugitive-sharik-satha-failure-to-appear-will-lead-to-attachment-of-property-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"संभल हिंसा: भगौड़े शारिक साठा के घर कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा, पेश नहीं तो कुर्की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल हिंसा: भगौड़े शारिक साठा के घर कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा, पेश नहीं तो कुर्की होगी
नखासा थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया, ढोल बजाकर मुनादी की
2024 में जामा मस्जिद के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की हत्या में आरोपी है साठा
संभल। 2024 में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के आरोपी शारिक साठा के दीपा सराय स्थित मकान पर मंगलवार को पुलिस ने बीएनएसएस 84 के तहत नोटिस चस्पा किया है। यह नोटिस कोर्ट की ओर से जारी किया गया है। पेश होने के लिए आदेश है। यदि आरोपी पेश नहीं होता है तो आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई होगी। यानि बीएनएसएस 85 के तहत नोटिस जारी किया जाएा।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। थाना नखासा पुलिस ने शारिक साठा के मकान पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान पुलिस ने ढोल भी बजवा कर मुनादी कराई है।
बताया कि इस उद्घोषणा नोटिस में आरोपी शारिक उर्फ साठा को 16 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए स्पष्ट रूप से कहा गया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली और थाना नखासा में दर्ज चार मुकदमों के संबंध में की गई है। एसपी ने बताया कि साठा के खिलाफ थाना नखासा में एक मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा अपराध संख्या 306/2024 के तहत पंजीकृत किया गया था। इसके अतिरिक्त, संभल कोतवाली में भी उसके खिलाफ तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे अपराध संख्या 338/2024, 339/2024 और 340/2024 के तहत पंजीकृत हैं। इन सभी चार मुकदमों में न्यायालय द्वारा उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया है।
हिंसा के दौरान साजिश रचने और चार लोगों की हत्या में साजिश रचने का आरोपी शारिक साठा भागा हुआ है। उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है। यदि तय समय में वह कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।
विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी, संभल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।