{"_id":"6b0c2f904371d7080b09617b","slug":"video-musical-sundarkand-was-held-at-the-punjabi-dharamshala-devotees-swayed-to-the-bhajans-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाबी धर्मशाला में हुआ संगीतमय सुंदरकांड, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी धर्मशाला में हुआ संगीतमय सुंदरकांड, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Vimal Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:28 PM IST
Link Copied
चंदौसी स्टेशन रोड की पंजाबी धर्मशाला में रविवार को संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदरकांड पाठ के दौरान मधुर भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और भक्ति में झूमने लगे। भगवान श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन नजर आए।
सुंदरकांड की शुरूआत डॉ. वाईपी जोशी ने विधि विधान से पूजा कर की। इसके बाद भगवान गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व श्रीराम स्तुति का गायन हुआ। फिर स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का संगीतमय व्याख्यान किया। पाठ के बीच - बीच में मधुर - मधुर भजनों की छठा बिखरी। भजनों की श्रंखला में केजी शर्मा ने मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई और मुकेश आचार्य ने कीजे केसरी के लाल मेरा छोटा से ये काम तथा अजय सक्सेना ने हे दुखभंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार आदि भजनों की प्रस्तुति दी। पाठ के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बृजेंद्र शर्मा, सरला देवी, अमित डुडेजा, इंद्रजीत डुडेजा, दीपक डुडेजा, आलोक दुबे, राजीव शर्मा, योकेंद्र कुमार शर्मा, राकेश चौबे, जेएन मिश्रा, रमेश ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।