{"_id":"6a242ad9ae38e4362203b036","slug":"video-mosque-built-on-government-graveyard-land-demolished-by-bulldozer-village-resembled-a-garrison-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी कब्रिस्तान भूमि पर बनी मस्जिद बुलडोजर से ध्वस्त,गांव छावनी में तब्दील नजर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कब्रिस्तान भूमि पर बनी मस्जिद बुलडोजर से ध्वस्त,गांव छावनी में तब्दील नजर आया
नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रशासन ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की। करीब 120 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। मस्जिद की 55 फीट ऊंची मीनार को हाइड्रा मशीन से ढहाया गया।
इस दौरान गांव में भारी फोर्स को तैनात किया गया और निगरानी के लिए जवान लगाए गए। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। चार बुलडोजर लगाकर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई शाम तक पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान मस्जिद की पहली मंजिल से आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा मिला है।
एसपी ने ऐसे पोस्टर छपवाने वालों पर कार्रवाई कराए जाने की बात कही है। मस्जिद ढहाने के लिए नगर पंचायत सिरसी से चार बुलडोजर, डंपर ट्रैक्टर और 20 सफाईकर्मी लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।