Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Following the DISHA meeting, the SP MP and the BJP MLA each claimed that their respective parties would form the government.
{"_id":"6aec27ae5b8ebecb6b0be515","slug":"video-following-the-disha-meeting-the-sp-mp-and-the-bjp-mla-each-claimed-that-their-respective-parties-would-form-the-government-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिशा की बैठक के बाद सपा सांसद और भाजपा विधायक ने अपनी-अपनी सरकार बनने के दावे किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा की बैठक के बाद सपा सांसद और भाजपा विधायक ने अपनी-अपनी सरकार बनने के दावे किए
संभल। दिशा की बैठक से निकलते ही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और भाजपा की विधायक व राज्यमंत्री गुलाब देवी ने एक दूसरे पर हमला किया। जहां एक तरफ सांसद ने सपा की सरकार 2027 में बनने का दावा किया तो वहीं दूसरी ओर राज्यमंत्री ने भी कहा कि आगामी चुनाव में निसंदेह भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
000
समय से होनी चाहिए दिशा की बैठक, हमारी सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम होगा- सांसद बर्क
दिशा की बैठक से निकलकर आए सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस बार दिशा की बैठक लंबे समय बाद हुई है। यह समय पर होनी चाहिए। आगे कहा कि विभागों के अधिकारियाें को कहा गया है कि तय समय में काम पूरे कराए जाएंगे। लाभार्थियाें को सरकार की योजनाएं पहुंचाने का भी निर्देश दिया है। एक सवाल के जवाब में सासंद ने कहा कि 2027 में सपा की पूर्णबहुमत से सरकार बनने जा रही है। हमारी सरकार बनेगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के काम कराए जाएंगे। साथ ही जो काम भाजपा सरकार में सपा शासन के रूके हुए हैं उनको पूरा कराया जाएगा।
विपक्ष का कोई मार्गदर्शक नहीं, विपक्ष सिद्धांतहीन है- राज्यमंत्री
दिशा की बैठक से निकलकर चंदौसी की विधायक व राज्यमंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष सिद्धांतहीन है। उनका कोई मार्गदर्शक तक नहीं। विपक्ष तरह-तरह की बाते करता है। जनता के हित में कोई बात नहीं हो रही है। जो बाते हैं वह बेअसर बाते हैं। इनसे कुछ नहीं होगा। 2027 में निसंदेह भाजपा की सरकार बनेगी। जनता के हित में सरकार ने काम किए हैं और काम करेंगे। आगे कहा कि दिशा की बैठक में अधिकारियों से कहा गया है कि सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। जिससे लाभार्थियों को पूरा लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।