{"_id":"6ac2152c64d7a7a39500759e","slug":"video-saharanpur-mla-nand-kishore-gurjars-controversial-statement-says-iqra-hasan-should-marry-a-hindu-gurjar-youth-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान, बोले- हिंदू गुर्जर युवा से शादी करें इकरा हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान, बोले- हिंदू गुर्जर युवा से शादी करें इकरा हसन
सहारनपुर में गोरक्षा दल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सांसद इकरा हसन ने खुद को गुर्जर बताया, तो हिंदू गुर्जरों ने भी उन्हें वोट दिया। हम उन्हें अपना तब मानेंगे, जब वह हिंदू गुर्जर युवक से शादी करेंगी।
लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कैराना सांसद इकरा हसन पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने अपने आप को गुर्जर बताया। इसके बाद हमारे गुर्जर भाइयों ने उन्हें वोट देकर जिताने का काम किया। सांसद हिम्मत दिखाएं और किसी हिंदू गुर्जर युवा से शादी करें तो वह उन्हें अपनी बहन-बेटी मान लेंगे। समाज में पढ़े-लिखे युवाओं की कोई कमी नहीं है।
गोरक्षा दल के स्थापना दिवस पर गुर्जर भवन में हुए कार्यक्रम में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गोरक्षा, हिंदुत्व और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। यह सदी सनातन की है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन पर भी तंज कसा। कहा कि सांसद इमरान मसूद और इकरा हसन केवल मस्जिद की बात करते हैं। उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास नहीं कराया है।
गुर्जर ने गोरक्षा के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कहा कि गो सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। गाय के खून की बूंद जिस दिन धरती पर गिरनी बंद हो जाएगी, भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। उन्होंने कांग्रेस, सपा पर तीखा हमला भी बोला। मस्जिद प्रकरण में उन्होंने सांसद इमरान मसूद और कैराना सांसद इकरा हसन पर कटाक्ष किया।
कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। इसके बावजूद दोनों सांसदों ने कहा कि चार महीने बाद हमारी सरकार आ रही है। मस्जिद यहीं बनेगी। गुर्जर, जाट, सैनी, पाल, प्रजापति, कश्यप आदि समाज के जिन लोगों ने सांसदों को वोट देकर जिताने का काम किया था। जो सोचते थे कि वह उनके क्षेत्र के लिए विकास का काम करेंगे। वह दुखी हैं कि उन्होंने कोई काम नहीं किया। केवल हिंदुओं के खिलाफ बोला है। केवल मंदिर-मस्जिद की बात की है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह कभी पी को पंडित कहते हैं तो कभी पिछड़ा। उन्होंने दंगाइयों को रिहा करने का काम किया है। प्रदेश की जनता समझदार है। आज बहन-बेटी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कॉकरोच को हिट मारने का काम भारत की जनता ही करेगी।
कार्यक्रम को महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार, प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा, अनुज प्रधान, प्रिंस शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक खटीक आदित्य खटीक, जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उज्ज्वल सैनी, शिवम पवार, तहसील रामपुर संयोजक अंश बत्रा महानगर संयोजक राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
इमरान मसूद की बेटी के साथ गलत हुआ, हमें उसका दुख: गुर्जर
नंद किशोर ने कहा कि सांसद इमरान मसूद की बेटी को भी परेशान किया गया। मुस्लिम भी चाहता है कि उनकी बेटी खुशहाल रहे। सांसद इमरान मसूद की बेटी के साथ जिस तरह से व्यवहार हुआ, उसस हर कोई दुखी है। इसका हमें भी दुख होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।