{"_id":"68bbc99de56cd603ca0e9a8e","slug":"video-saharanpur-kanwar-sain-was-murdered-by-three-friends-after-being-abused-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने की थी कंवरसैन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने की थी कंवरसैन की हत्या
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में हुए कंवरसैन (25) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मेले में गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने कंवरसैन की हत्या की थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी नहीं पकड़ गया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गांव मल्हीपुर में 26 अगस्त को म्हाड़ी मेला लगा था। मेले में गांव का ही कंवरसैन भी गया था। यहां तीन लोगों से कंवरसैन की कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसी दिन परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मल्हीपुर रोड पर जाम लगाया था। पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मल्हीपुर क्षेत्र से हत्यारोपी मोहम्मद सुहैल निवासी मोहल्ला मेहंदी सराय व शंशात बर्मन निवासी आशीर्वाद कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।