{"_id":"6ac390ea8f183a268201cd99","slug":"video-asha-workers-protest-outside-cmo-office-in-saharanpur-over-honorarium-and-other-demands-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: मानदेय समेत मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: मानदेय समेत मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव
सहारनपुर में मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। संगठन की जिलाध्यक्ष शशि राजपूत ने बताया कि समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम मानदेय 21 से 24 हजार रुपये करने के साथ सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये और पेंशन, दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।