चंद्रशेखर उर्फ रावण पर लगी रासुका हटाने और रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। सहारनपुर में पिछले साल हुए जातीय दंगों के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगा कर जेल भेजा गया था। सहारनपुर में भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस को हालात संभालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। कलेक्ट्रेट पर 'जेल भरो आंदोलन' के तहत गिरफ्तारी भी दी गईं। गिरफ्तारी देने वालों में 141 पुरूष और 98 महिलाएं हैं।
Followed