{"_id":"693431818c2e72ade405ce29","slug":"video-katharaka-hathasa-ma-shahabtha-ka-yavaka-ka-mata-parajana-ma-maca-gaya-kaharama-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी हादसे में शाहबाद के युवक की मौत, परिजनों में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदरकी हादसे में शाहबाद के युवक की मौत, परिजनों में मच गया कोहराम
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात सवारियों से भरे ऑटो को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी थी। यह हादसा कुंदरकी थाना क्षेत्र के भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। इस हादसे में कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में निकट पैंठ बाजार निवासी फल विक्रेता जैद उम्र (26), मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयंतीपुर निवासी ऑटो चालक मोहम्मद सुल्तान (32) हुसैन और शाहबाद के मोहल्ला भीतरगांव निवासी कृष्णनाथ (19) की मौत हो गईं। परिवार के मुताबिक कृष्णनाथ इनके साथ ही यहीं के राजकुमार और ऋषिपाल हरिद्वार हलवाई का काम करने गए थे। लौटते वक्त हादसे में कृष्णनाथ की मौत हुई है। वहीं, इस हादसे में राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।