फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Suspicion of murder: Married woman's body exhumed from grave.

Rampur News: हत्या का शक, कब्र से निकाला विवाहिता का शव

Fri, 11 Sep 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder: Married woman's body exhumed from grave.
रामपुर। प्रेम-प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज करने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्नी की मौत की खबर पर पति रामपुर पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी को दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस पर उसने पुलिस की शरण ली और मायके वालों समेत अन्य लोगों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। मुरादाबाद के दलतपुर निवासी हमजा दिल्ली के मालवीयनगर में रहकर काम करते हैं। पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी आशिया बी से उसका प्रेम-प्रसंग हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने परिवार की मर्जी के विपरीत कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त को आशिया बी दिल्ली से अपने मायके अजीतपुर आई थी। इसके दो दिन बाद 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने उसके पति को सूचना तक नहीं दी और आनन-फानन में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर हमजा दिल्ली से रामपुर पहुंचा, लेकिन तब तक शव दफनाया जा चुका था।
हमजा ने छह सितंबर को पुलिस को शिकायत देकर पत्नी की मौत को संदिग्ध बताया। उसका आरोप था कि आशिया ने करीब एक साल पहले उससे कोर्ट मैरिज की थी। इसी वजह से मायके वाले उससे नाराज थे। पति ने आशंका जताई कि इसी रंजिश में उसकी पत्नी की हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दफना दिया गया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पति की मांग पर शव को कब्र से निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोली गई। शव बाहर निकाले जाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

0000
0000
शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हत्या के आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। -अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed