फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board: Application deadline for High School and Intermediate exams extended; fees can be submitted until the 28th.

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल-इंटर के परीक्षा आवेदन की तारीख बढ़ी, 28 तक जमा होगा शुल्क

Fri, 11 Sep 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application deadline for High School and Intermediate exams extended; fees can be submitted until the 28th.
रामपुर। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया में परीक्षार्थियों को राहत मिली है। शासन ने कक्षा 10 और 12 के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित तिथियों में बढ़ोतरी कर दी है। अब संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 28 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा करने के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संस्थागत परीक्षार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि अब 28 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह संस्था के प्रधान की ओर से कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के परीक्षा विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस के अनुसार, ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान उसकी जांच करेंगे। यदि किसी परीक्षार्थी के विवरण में संशोधन की जरूरत है तो निर्धारित अवधि में संशोधन किया जा सकेगा।
इसके लिए एक से छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक का समय दिया गया है। इस अवधि के बाद किसी भी छात्र के विवरण में नया संशोधन या परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोषपत्र की एक-एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली को भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
000
छात्र आवेदन से वंचित न रहें
जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराया जाए। किसी भी छात्र-छात्रा को आवेदन पत्र भरने से वंचित न रखा जाए। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय का कोई छात्र आवेदन पत्र भरने से वंचित रह जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। विद्यालयों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए कक्षा 10 और 12 के सभी पात्र छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए जाएं।

0000
पहले 30 सितंबर थी अंतिम तारीख
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, पहले परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरे जाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में अब परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed