{"_id":"6b01249b57a700b30e08ebd5","slug":"video-after-the-namaz-supporters-embraced-azam-khan-remarking-that-the-atmosphere-felt-just-like-eid-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नमाज के बाद आजम खां से गले मिले समर्थक, बोले आज ईद जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के बाद आजम खां से गले मिले समर्थक, बोले आज ईद जैसा माहौल
रामपुर। करीब एक साल बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां ने पहली बार अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा की। आजम खां अपने आवास से निकलकरमस्जिद पहुंचे और नमाज पढ़ने के बाद वापस घर लौट गए। इस दौरान उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। नमाज के बाद समर्थकों ने आजम खां को गले लगाया और जेल से बाहर आने पर मुबारकबाद दी।
आजम खां से मुलाकात के दौरान समर्थकों की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आई। लंबे समय बाद अपने नेता को करीब पाकर समर्थक भावुक दिखाई दिए। एक-दूसरे से गले मिलकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। समर्थकों का कहना था कि आज का माहौल उन्हें ईद जैसा महसूस हुआ। उनका कहना था कि आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद पहली बार मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचने से लोगों में खास उत्साह रहा। नमाज के बाद मस्जिद के बाहर समर्थक आजम खां से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनसे गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान समर्थकों के बीच यही चर्चा रही कि लंबे इंतजार के बाद आज अपने नेता से मुलाकात का मौका मिला है। समर्थकों ने कहा कि आज उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे ईद का दिन हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।