{"_id":"6ae86cbdfbe458f13c095149","slug":"video-video-sacava-ka-haugdhatal-sa-thhana-kharatha-parabhavata-kathara-para-ltaka-raha-tal-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सचिवों की हड़ताल से धान खरीद प्रभावित, केंद्र पर लटक रहे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सचिवों की हड़ताल से धान खरीद प्रभावित, केंद्र पर लटक रहे ताला
रायबरेली। सहकारी समितियों के सचिवों की चल रही हड़ताल का असर अब धान खरीद व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। घुरवारा, हरचजंरपुर, परशदेपुर सहित अधिकतर स्थानों पर धान खरीद केंद्र पर सोमवार को ताला लटका रहा, जिससे धान की तौल शुरू नहीं हो सकी। केंद्र पर खरीद शुरू होने की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
धान खरीद केंद्र पर तौल शुरू न होने से किसानों के सामने अपनी उपज बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। किसानों को उम्मीद थी कि सरकारी केंद्र पर धान की बिक्री कर उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा, लेकिन सचिवों की हड़ताल के चलते खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।
इस संबंध में सचिव अभय बाजपेयी ने बताया कि सचिवों की चल रही हड़ताल के कारण धान खरीद का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। हड़ताल समाप्त होने के बाद ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।