{"_id":"6a0491044b62bd901c00d21f","slug":"video-video-rayabral-ma-kasana-ka-mathhava-bta-parabhata-bnaga-sae-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में किसान का मेधावी बेटा प्रभात बनेगा सीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में किसान का मेधावी बेटा प्रभात बनेगा सीए
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में प्रभात चौरसिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्रभात का सपना चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत के साथ निरंतर प्रयास कर रहा है।
प्रभात के पिता चंद्रपाल चौरसिया कोरिहर गांव के रहने वाले हैं और किसान है। खुद की जमीन नहीं है, लेकिन दूसरों की जमीन पर खेती करके अपने परिवार का खर्च निकालते हैं। मां रुक्मिणी चौरसिया गृहणी हैं। बड़ा भाई अनमोल चौरसिया एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहा है। पिता का कहना है कि बेटे ने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। जिन उम्मीदों से बेटे को पढ़ाया, वह उम्मीद पूरी हुई। बेटे को आगे पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।
डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेगी काजल
सीबीएसई की 12वीं में 97 प्रतिशत अंकों के साथ चिन्मय विद्यालय ऊंचाहार की छात्रा काजल यादव ने भी अपनी मेधा का परिचय दिया है। इस छात्रा ने उत्कृष्ट नतीजे हासिल कर जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। मानिकपुर रोड सलोन के रहने वाले विवेक कुमार यादव की बेटी काजल यादव ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना संजोया है।
उन्हें मिली उपलब्धि से घर वालों में खुशी का माहौल है। काजल के पिता प्राथमिक विद्यालय रूनीपुर में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि मां सुलोचना गृहिणी हैं। काजल की बड़ी बहन कनक यादव इस समय नीट की तैयारी कर रही हैं। बड़ी बहन ने भी हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिले की मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। काजल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।