{"_id":"6aa067507dc7e82de20fe20b","slug":"water-and-ashes-were-removed-from-the-village-by-installing-a-pumping-set-raebareli-news-c-101-1-rai1002-167001-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पंपिंग सेट लगा गांव से निकाला पानी व राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पंपिंग सेट लगा गांव से निकाला पानी व राख
Wed, 09 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
अरखा ऐश पॉन्ड में हुए रिसाव स्थल का निरीक्षण करते एनटीपीसी अधिकारी।
ऊंचाहार। एनटीपीसी के अरखा ऐश पॉन्ड में सोमवार रात रिसाव को बंद करने के बाद करसेनी गांव में फैले पानी व राख को निकालने की प्रकिया शुरू की गई। रात में ही सीआईएसएफ की फायर यूनिट ने गांव के तालाब में पंपिंग सेट लगाकर पानी व राख को ऐश पाॅन्ड में वापस भेजा। लोगों ने गांव में हो रहे प्रदूषण व सीपेज को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली राख को इकट्ठा करने के लिए अरखा गांव में ऐश पॉन्ड बनाया गया है। इसमें राख को पानी के साथ भेजा जाता है। सोमवार शाम ऐश पॉन्ड के बांध में रिसाव हो गया और पानी व राख खेतों से होकर गांव तक फैल गई थी। नाराज गांव वालों ने ऐश पॉन्ड पर हंगामा किया था। रात में ही एनटीपीसी परियोजना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रिसाव को बंद कराया था।
मंगलवार को दिनभर पंपिंग सेट से चलाया गया। इससे गांव में हुआ जलभराव खत्म हो गया है। ऐश पॉन्ड पर मंगलवार की सुबह पहुंचे एनटीपीसी के अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनसे ऐश पॉन्ड से गांव में प्रदूषण की समस्या को खत्म कराने की मांग की।
विज्ञापन
गांव के ग्राम पंचायत प्रशासक रामदेव, शीला देवी, सुरेश कुमार, नंदलाल, लाल तिवारी, नवरंगी, जगतपाल ने बताया कि सीपेज से फसल बर्बाद हो रही है। कई बार शिकायत की गई लेकिन परियोजना के अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई। परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख पंकज अरोरा ने बताया कि गांव से पानी व राख निकाल दी गई है। रिसाव बंद करा दिया गया है। अन्य समस्या भी दूर कराई जाएंगी।