{"_id":"691ad843156a6cdaab00bf59","slug":"video-video-ralva-satashana-parasara-ma-saugdhaka-ka-hana-ha-navanakaranae-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : रेलवे स्टेशन परिसर में सड़कों का होना है नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : रेलवे स्टेशन परिसर में सड़कों का होना है नवीनीकरण
रायबरेली के रेलवे स्टेशन परिसर में सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। डामरीकृत सड़कों की जगह आरसीसी रोड बनवाई जाएगी। इसके लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में काम शुरू हुआ और एक हिस्से की सड़क उधेड़ कर आसपास मलबा ढेर लगा दिया। काम की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। स्टेशन परिसर में जाने और बाहर निकलने के दौरान काफी समस्या हो रही है। खासकर बाहर की तरफ उतरने वाली पैदल पुल की सीढि़यों से आने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती है।
रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए तीन गेट बने हैं। मुख्य मार्ग से इन्हीं गेट के जरिए यात्रियों का आवागमन होता है। मुख्य भवन होते हुए प्लेटफार्म तक जाने के लिए परिसर में डामरीकृत सड़कें बनी हैं। इन्हीं सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है। सभी सड़कों को डामर के बजाए आरसीसी से बनाया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में यूनियन भवन और मंदिर के बीच वाली सड़क पर काम शुरू कराया गया। इसी सड़क से होकर बाहर की तरफ निकलने वाली पैदल पुल का रास्ता भी है, जिससे यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है। सड़क का डामर उखाड़ने के बाद पास में ही मलबे का ढेर लगा दिया गया है, वहीं सड़क की खोदाई का मलबा आसपास फैला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।