{"_id":"6add0f17a5faf9531c08ca86","slug":"had-safety-measures-been-in-place-the-life-could-have-been-saved-raebareli-news-c-101-1-slko1032-170665-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सुरक्षा के इंतजाम होते तो बच सकती थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सुरक्षा के इंतजाम होते तो बच सकती थी जान
Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सतांव। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में करंट लगने से श्रमिक की मौत के मामले में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। घटनास्थल पर श्रमिकों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। शटडाउन लेने के बावजूद लाइन में करंट कैसे आया, इसका जवाब बिजली विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं है।
मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। उधर, मृतक प्रियांशू के पिता मुकेश कुमार ने कार्यदायी एजेंसी और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। इटावा जिले के चंपानेर निवासी प्रियांशू (24) और फतेहपुर जिले के हथगांव क्षेत्र के छुलहा गांव निवासी अभिषेक (22) पोरई उपकेंद्र से जुड़े पूरे सोमवंशी मजरे मलिकमऊ चौबारा गांव में नई विद्युत लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। यह काम मिश्रीलाल इंटरप्राइजेज करा रही थी। शुक्रवार शाम काम के दौरान करंट लगने से प्रियांशू की मौत हो गई, जबकि अभिषेक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
बताया गया कि जिस स्थान पर श्रमिक काम कर रहे थे, वहां पुरानी विद्युत लाइन भी थी। इस लाइन का स्थानीय लाइनमैन से शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद करंट आने से हादसा हो गया। शटडाउन के बाद लाइन में करंट कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। करंट आने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को पत्र भेजा गया है। वहीं, सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।