फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Forms filled out to get names added to the voter list

Raebareli News: वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भरे फॉर्म

Sun, 25 Oct 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 25 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Forms filled out to get names added to the voter list
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए
रायबरेली। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत छूटे नामों को जोड़ने के लिए शनिवार को जिले के 1510 बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। कई लोग सूची में नाम गायब देखकर हैरान रह गए। बीएलओ ने जांच के बाद उनके आवेदन भरवाए।
विज्ञापन


ऊंचाहार के फड़ मोहल्ला निवासी गीता देवी (70), गोविंद कुमार (27), खत्री टोला निवासी आसमां बानो (46), उनकी बहू मुस्कान और शहनाज तथा बेटे मोहम्मद अली के नाम मतदाता सूची में नहीं मिले। सूची में नाम गायब देखकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद बीएलओ ने जांच कर उनके फॉर्म भरवाए। ऊंचाहार के भीतरी मोहल्ले के मोहम्मद शहजाद ने नाम में संशोधन के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में 10 से अधिक लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में सबसे अधिक लोग पहुंचे। यहां भी कई लोगों के नाम सूची से गायब मिले। 20 से अधिक लोगों ने आवेदन भरा। जिलेभर में लगाए गए विशेष कैंपों में बीएलओ मौजूद रहे। हालांकि, कहीं बूथों पर सन्नाटा रहा तो कहीं लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के राही ब्लॉक परिसर स्थित बूथ संख्या 198, 199 और 200 पर बीएलओ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यहां भी लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, रेवरी सैदपुर ग्राम पंचायत में बीएलओ पद्मश्री ने मतदाता सूची से छूटे नामों को जोड़ने के लिए लोगों के आवेदन भरवाए।


बीएलओ नदारद, कार्रवाई के निर्देश
ऊंचाहार। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नाम जोड़ने की प्रक्रिया में बीएलओ की लापरवाही का मामला सामने आया है। ऊंचाहार देहात के बूथ संख्या 346 पर शनिवार को बीएलओ बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहीं। नई बस्ती मजरे ऊंचाहार देहात के अंशिका, अमन, शिवा, मोनी, शिवकुमार, रोशनी, आदर्श, अंजली, नीरज, मोना और प्रीती मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथ पर पहुंचे थे, लेकिन वहां बीएलओ नहीं मिलीं। एसडीएम विवेक राजपूत के निर्देश पर बीईओ को संबंधित शिक्षक सत्येंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।



डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा क्षेत्र सदर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, उनके आवेदन बीएलओ अनिवार्य रूप से भरवाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में कैंप का निरीक्षण करने के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेती लेती डीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed