{"_id":"6add0e99a79cdcab7007f847","slug":"raid-in-lalganj-600-litres-of-oil-seized-raebareli-news-c-101-1-slko1033-170675-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लालगंज में छापा, 600 लीटर तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लालगंज में छापा, 600 लीटर तेल सीज
Sun, 25 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में छापामारी के दौरान एक दुकान में जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभा
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को लालगंज और शहर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने मिलावट की आशंका पर 600 लीटर तेल सीज कर दिया।
शहर में ई कॉमर्स डार्क स्टोरों के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित कारोबारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालगंज बाजार स्थित मेसर्स कुमार ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल (सैनिक ब्रांड) और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (माया ब्रांड) के एक-एक नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सैनिक ब्रांड के रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के 30 टिन सीज किए। इनका कुल वजन 450 किलोग्राम और कीमत 75 हजार रुपये बताई गई। वहीं, माया ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 10 टिन सीज किए गए। इनकी कुल मात्रा 150 लीटर और कीमत 29,750 रुपये थी। दोनों ब्रांड के तेल की कुल मात्रा 600 लीटर बताई गई है। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली को देखते हुए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
ई-कॉमर्स डार्क स्टोरों का भी निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डार्क स्टोरों की भी जांच की। इस दौरान डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित जेप्टो, मनिका रोड स्थित फ्लिपकार्ट और सिविल लाइंस स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोरों का निरीक्षण किया गया। यहां कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए।