{"_id":"6abf72466a00336f6f0cfebd","slug":"video-video-jhabra-ka-rahana-na-unanava-ka-thalpa-ka-cata-kara-jata-thagal-kasara-ka-khatab-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झबरा के रिहान ने उन्नाव के दिलीप को चित कर जीता दंगल केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झबरा के रिहान ने उन्नाव के दिलीप को चित कर जीता दंगल केसरी का खिताब
खीरों (रायबरेली)। विकासखंड के मेडौली गांव में बाबा निर्मलदास कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायबरेली समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 40 पहलवानों के बीच 20 मुकाबले हुए। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झबरा, रायबरेली के पहलवान रिहान ने उन्नाव के दिलीप पहलवान को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को ग्राम प्रधान दिनेश बाबू भारती, शिवराम सिंह और धुन्नी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में दिल्ली, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ और रायबरेली समेत कई जिलों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। अन्य मुकाबलों में रायबरेली के सत्येंद्र सिंह ने लालगंज के कलाम, उन्नाव के दिलीप ने दिल्ली के कुलतार सिंह, लखनऊ के अमरेश ने रायबरेली के टिंकू तथा पलटीखेड़ा के कुनाल सिंह ने लालगंज के लवकुश को हराया।
विभिन्न मुकाबलों के विजेता पहलवानों को राजकुमार मिश्रा, संतोष पासी, राजन सिंह, शिवराज पासी, सूर्यप्रकाश और गौरव सिंह समेत अन्य लोगों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कुश्ती प्रतियोगिता के साथ लगे विशाल मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। लोगों ने कुश्ती का आनंद लेने के साथ मेले में लगे झूलों का लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।