फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cleanup drive carried out in slums; container placed at Madhuban Market.

Raebareli News: मलिन बस्तियों में चली झाड़ू, मधुबन मार्केट में रखवाया कंटेनर

Sat, 03 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cleanup drive carried out in slums; container placed at Madhuban Market.
रायबरेली। शहर के मलिन बस्तियों में शुक्रवार को झाड़ू चली। साथ ही मधुबन मार्केट के पास बड़ा कंटेनर रखवा दिया गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना को संचालित करने वाली फर्म को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की ताकीद करते हुए चेताया गया कि कहीं पर सफाई न होने की शिकायत मिलने पर सीधे जिम्मेदार तय होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो अक्तूबर के अंक में गांधीजी के स्वच्छता के सपने पर गंदगी का ग्रहण शीर्षक से संचालित सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों ने शुक्रवार को मलिन बस्तियों कांशीराम कॉलोनी, अहियारायपुर, बरवारीपुर, खोर प्रथम, शक्ति नगर आदि मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान संचालित कराया। इस दौरान टीम ने मधुबन मार्केट के पास सफाई कराने के साथ ही एक कूड़ा फेंकने के लिए एक बड़ा कंटेनर भी रखवाया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से आह्वान किया कि सभी लोग कूड़ा कंटेनर में ही फेंकें। इसके बाद वाहन के जरिये कूड़े का उठान कराई जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की जिम्मेदारी संभाल रही फर्म रमन मेसर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि अगले माह तक सभी 34 वार्डों में कूड़े की उठान का कार्य शुरू कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर फर्म संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर सिंह, संतोष सिंह को सफाई कार्य की प्रतिदिन मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed