रायबरेली: दिवाली त्योहार के मद्देनजर सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ऊंचाहार और अघौरा में प्रतिष्ठानों में छापा मारा। 175 किलो घटिया खोवा-पनीर को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा 8.25 क्विंटल जीरा और मटर दाल को जब्त करके सीज कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में निर्देशन में टीम ने किशुनपुर ऊंचाहार स्थित चेतन किराना स्टोर का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी और उदय राज मौर्य ने जांच के बाद 44750 रुपये कीमत का 179 किलोग्राम जीरा सीज कर दिया। इसके अलावा 39360 रुपये कीमत का 656 किलोग्राम मटर दाल भी जब्त करके सीज कर दिया। मटर दाल और जीरा का नमूना भरा। इसके अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की टीम ने अघौरा में धीरेंद्र स्वीट्स और बबलू स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीप फ्रीजर में 150 किलोग्राम खोया मिला। 25 किलोग्राम घटिया पनीर भी बरामद की। खोवा व पनीर बदबू कर रहा था प्रथम दृष्टया जांच में खाद्य पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक मिलने पर 44700 रुपये कीमत का 150 किलोग्राम खोया और 8400 रुपये कीमत की 25 किलोग्राम पनीर नष्ट कर दिया। खोवा और पनीर का नमूना भी जांच के लिए भेजा। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय ने बताया कि दिवाली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।