{"_id":"6af36fd8ae54772c1b0ccad5","slug":"young-woman-jumps-into-the-ganges-following-a-rift-with-her-boyfriend-saved-by-boatmen-raebareli-news-c-101-1-slko1032-171786-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रेमी से अनबन के बाद गंगा में कूदी युवती, नाविकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रेमी से अनबन के बाद गंगा में कूदी युवती, नाविकों ने बचाया
विज्ञापन
सरेनी। प्रेमी की ओर से मोबाइल पर ब्लॉक किए जाने से आहत 20 वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर गेंगासो पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए।
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इससे नाराज होकर प्रेमी ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे युवती सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो पुल पर पहुंची और गंगा में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदता देख घाट पर मौजूद नाविकों ने भी नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि प्रेमी के व्यवहार से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया था। परिजन उसे समझाकर अपने साथ घर ले गए।