{"_id":"6af36f09fec5ddf914041e88","slug":"nine-people-including-the-village-heads-son-injured-in-incidents-of-physical-assault-raebareli-news-c-101-1-slko1032-171820-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मारपीट की घटनाओं में प्रधान पुत्र समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मारपीट की घटनाओं में प्रधान पुत्र समेत नौ लोग घायल
Wed, 11 Nov 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सलोन क्षेत्र के दुबहन गांव में सोमवार शाम खेत जा रहे प्रधान कमलेश पटेल के पुत्र अमित कुमार को रंजिश में लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और बेहोशी की हालत में घर के पीछे फेंक दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल के भाई अक्षत पटेल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं नसीराबाद के पूरे मितई गांव में आठ नवंबर की शाम शराबी गंगाराम ने विरोध करने पर सुभद्रा, उनके बेटे अंकित और बहू सोनी की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऊंचाहार देहात के नौवनहार मजरे में सोमवार शाम खेत से लौट रही कल्पना और बीच-बचाव करने आए उनके बेटे सचिन को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
उधर, सरेनी के हमीदपुर बड़ागांव में मौसी के घर आए लवकुश और उनके ममेरे भाई शिवा गौतम को गांव के छह लोगों ने पीट दिया। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।