{"_id":"6ab8e55a7addcae97e025d7f","slug":"video-rayabral-ma-atara-bjaraga-upakathara-para-kasana-ka-thharana-bl-aghashhata-katata-oura-l-valtaja-btha-ha-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र पर किसानों का धरना, बोले- अघोषित कटौती और लो वोल्टेज बंद हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र पर किसानों का धरना, बोले- अघोषित कटौती और लो वोल्टेज बंद हो
रायबरेली में सतांव विकास क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को भारतीय किसान विकास एसोसिएशन के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपना ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा शंकर तिवारी के निर्देशन और जिला अध्यक्ष नीरज पटेल की अगुवाई में सैकड़ों किसान उपकेंद्र पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष नीरज पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के रोस्टिंग और रात में अघोषित कटौती की जा रही है।
नीरज पटेल ने कहा कि इस समय धान की फसल में बाली निकलने का समय है। इस समय फसल को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन बिजली न आने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। दो दिन की बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन विभाग की कटौती जस की तस बनी हुई है।
ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बड़ी गंभीर है। सुबह-शाम बिना सूचना के बिजली गायब हो जाती है। उन्होंने बताया कि शाम के समय कटौती से स्कूली बच्चों की पढ़ाई, घरेलू काम और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती बंद कर रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं सुधारी गई तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।