फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two groups of eunuchs clash over extortion

Raebareli News: वसूली के लिए किन्नरों के दो गुट भिड़े

Mon, 28 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two groups of eunuchs clash over extortion
गदागंज। वसूली के लिए किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गुटों को थाने में समझाकर मामला शांत कराया गया। एक पक्ष ने दूसरे गुट पर जबरन वसूली करने और विरोध करने पर जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार के पट्टी रहस कैथवल निवासी रामराज उर्फ आरके किन्नर ने गदागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लालगंज क्षेत्र के बेहटा चौराहा निवासी हीना किन्नर, मुस्कान किन्नर समेत 10 लोग उनके निर्धारित क्षेत्र में वसूली करते हैं। रामराज के मुताबिक, ऊंचाहार से बरारा तक उनका क्षेत्र निर्धारित है। वह और उनके साथी दूसरे गुट के क्षेत्र में वसूली के लिए नहीं जाते हैं।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की हीना किन्नर ने रामराज पक्ष के आरोपों का खंडन किया। हीना ने रामराज पक्ष के लोगों पर खुद को फर्जी किन्नर बताकर वसूली करने का आरोप लगाया। इसी विवाद को लेकर गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा में दोनों गुट आमने-सामने आ गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों गुटों को समझाकर भेज दिया गया है। दोनों पक्षों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed