{"_id":"6ab974bb94f3896177076c6c","slug":"altercation-between-youths-and-bjp-members-raebareli-news-c-101-1-slko1031-168532-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवाओं और भाजपाइयों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवाओं और भाजपाइयों में नोकझोंक
Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
शहीद चौक के सामने जेनजी कनेक्ट यात्रा लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं और भाजपाई के बीच होती नोकझोंक।
रायबरेली। डिग्री कॉलेज चौराहे के शहीद चौक पर रविवार को पुलिस की मौजूदगी में युवाओं और भाजपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। आपस में धक्कामुक्की तक हुई। युवा भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। भाजपाई इसका विरोध कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के आधे घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद युवा शहीद चौक से चले गए।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को लेकर जेन जी कनेक्ट साइकिल यात्रा रायबरेली पहुंची। इसका उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों से संवाद करना है। यात्रा दल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद चौक पहुंचा था। एक अन्य कार्यक्रम के लिए भाजपाई पहले से शहीद चौक पर मौजूद थे।
यात्रा दल में शामिल युवा भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। आरोप लगाया कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं भाजपाइयों ने युवाओं के मुर्दाबाद के नारे लगाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर युवाओं और भाजपाइयों में धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से आशीष पाठक, राजकुमार सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, मोहित सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी का कहना था कि इस तरह पार्टी का विरोध प्रदर्शन करना गलत था। इसलिए विरोध किया गया। युवाओं ने बताया कि साइकिल यात्रा 20 अगस्त को चौरी-चौरा से शुरू हुई थी।
यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए रायबरेली पहुंची है। यात्रा दल विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों से बातचीत कर रहा है। स्वराज इंडिया पार्टी के जिलाध्यक्ष राम विलास यादव ने खुद को गांधीवादी बताया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएंगे।
रायबरेली में पिछले तीन दिनों से यात्रा को स्थानीय लोगों का सहयोग मिला। अधिवक्ता पुष्कर पाल, अधिवक्ता अर्चना, अंशु मौर्या, राजेश द्विवेदी, अजय कुमार, राममोहन, आशीष कुमार, इंद्रमोहन, ऋषभ, रवि वर्मा यात्रा में शामिल हुए। उधर, सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पुलिस पहले से तैनात थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने शांत करा दिया था।