फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rain washes away hopes... crops flattened in the fields

Raebareli News: बारिश ने धोईं उम्मीदें... खेत में बिछी फसल

Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rain washes away hopes... crops flattened in the fields
महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर गांव के पास बारिश व तेज हवा चलने से गिरी धान की फसल को देखत
रायबरेली। पिछले तीन दिन हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल तेज हवा से जमीन पर बिछ गई है। जलभराव होने से धान के दाने काले पड़ने और फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है।किसानों के अनुसार, धान की 25 फीसदी से अधिक फसल के नुकसान होने का अनुमान है। उड़द, तिल की फसलें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार एक लाख 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। महराजगंज, बछरावां, हरचंदपुर, जगतपुर, ऊंचाहार, अमावां ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक धान की फसल की रोपाई की जाती है। यहां के किसान अगैती धान की फसल की रोपाई करते हैं। तीन दिन से हो रही बारिश धान की फसल पर आफत बनकर आई। बारिश से धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


महराजगंज तहसील क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर गांव के किसान राज बहादुर, शिव किशोर, रामसमझ बताते हैं कि धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल पक चुकी थी। इससे बहुत नुकसान हुआ है। जिन खेतों में पानी भर गया है। आगे बारिश हुई तो फसल सड़ने के कगार पर पहुंच जाएगी। इससे बालियां जमीन से लगने के कारण फसल की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़द और तिल की फसल खेतों में अधिक नमी और पानी जमा होने से प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार उड़द और तिल की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में बारिश से फसल को नुकसान होने की चिंता बनी हुई है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले के कुछ हिस्सों में हवा चलने व बारिश होने से धान की फसल को नुकसान हुआ है। फसल नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। मुआवजा दिलाया जाएगा।



जलभराव से लोग परेशान
चौथे दिन रविवार को बारिश थम तो गई, लेकिन जलभराव से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। शहर के नया पुरवा, सोनिया नगर, गल्ला मंडी, आजाद नगर, फातिमा नगर में जलभराव रहा। दिनेश यादव, संतराम वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण घर व सड़क पर पानी भरा है। इससे आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जलकल विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पानी की निकासी करा दी गई है। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में भी जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed