{"_id":"6b05d48feec8b70f74010c28","slug":"video-rayabral-cara-ghata-taka-etaema-btha-ma-btha-raha-bthara-garahaka-lta-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे
कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में एक बंदर का उत्पात है। मंगलवार को बंदर कई दुकानों में घुस गया और सामान बिखेर दिया। इसके बाद वह एक निजी बैंक के एटीएम बूथ में जा बैठा। करीब चार घंटे तक बंदर बूथ के अंदर बैठा रहा। इससे रुपये निकालने पहुंचे ग्राहकों को बिना पैसे लिए लौटना पड़ा।एटीएम बूथ के सुरक्षा गार्ड की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने पिंजरा लगाकर बंदर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि वन विभाग की टीम ने प्रभावी ढंग से प्रयास नहीं किया। बंदर के आतंक से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। कपड़ा कारोबारी जेपी सिंह ने बताया कि बंदर कई दिनों से दुकानों में घुसकर सामान बिखेर रहा है। वह कई लोगों को काटकर घायल भी कर चुका है। उसकी मौजूदगी से ग्राहक दुकानों में आने से डरने लगे हैं।
व्यापारियों ने बंदर को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।अरविंद अग्निहोत्री, सनी सिंह, दीपक, संजय तिवारी, संतोष और अमन समेत अन्य दुकानदारों ने वन विभाग की टीम से बंदर को पकड़ने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।