{"_id":"6aa292d8548c3522f60638ba","slug":"video-rayabral-10-thana-sa-lpata-yavata-ka-lna-natha-ma-mal-lsha-maca-haugdhakapa-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: 10 दिन से लापता युवती की लोन नदी में मिली लाश, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: 10 दिन से लापता युवती की लोन नदी में मिली लाश, मचा हड़कंप
रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन से लापता युवती का शव बृहस्पतिवार को लोन नदी से बरामद होने पर हड़कंप मच गया। शव की पहचान पूरे कुम्हारन का पुरवा मजरे बहरामपुर निवासी दिव्या प्रजापति (19) पुत्री शिवप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।परिवारीजनों के मुताबिक दिव्या 31 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
इसके बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार शाम कुलकुलिया का पुरवा मजरे जगतपुर भिचकौरा गांव के कुछ युवकों ने नोखेराय का पुरवा गांव के पास लोन नदी में एक शव उतराता देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अंधेरा होने के कारण रात में शव बाहर नहीं निकाला जा सका।बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने उसकी पहचान दिव्या के रूप में की। युवती का शव उसके गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।