{"_id":"6a6213ec8eedce8e120ef2cf","slug":"video-llgaja-rayabral-ghaugdha-ka-aapasa-jhagaugdha-ka-tharana-12-varashhaya-blka-unaka-capata-ma-aa-gaya-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लालगंज (रायबरेली): घोड़ों के आपसी झगड़े के दौरान 12 वर्षीय बालक उनकी चपेट में आ गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज (रायबरेली): घोड़ों के आपसी झगड़े के दौरान 12 वर्षीय बालक उनकी चपेट में आ गया।
आपस में लड़ रहे घोड़ों की चपेट में आया 12 वर्षीय बालक, आंख में गंभीर चोट
लालगंज (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में बृहस्पतिवार सुबह घोड़ों के आपसी झगड़े के दौरान 12 वर्षीय बालक उनकी चपेट में आ गया। एक घोड़े की लात लगने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बालक के माता पिता बेहद चिंतित हैं। गांव निवासी अजय ने बताया कि उनके चार पांच घोड़े हैं। सुबह सभी घोड़े चर रहे थे। इसी दौरान दो घोड़े आपस में लड़ने लगे। पास से गुजर रहा गांव का ही विमल उर्फ प्रांशु (12) अचानक उनकी चपेट में आ गया। एक घोड़े ने उसे जोरदार लात मार दी। इससे वह वहीं पर गिरकर अचेत हो गया। लात लगने से प्रांशु की आंख बुरी तरह घायल हो गई। परिजन फौरन उसे तांगे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।