{"_id":"689320bdbf30dbbc2902eb3f","slug":"video-canal-cut-due-to-overflow-due-to-rain-in-pilibhit-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में बारिश के कारण ओवरफ्लो होने से कटी नहर, कई एकड़ धान की फसल पानी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में बारिश के कारण ओवरफ्लो होने से कटी नहर, कई एकड़ धान की फसल पानी में डूबी
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव के समीप निगोही ब्रांच नहर कटने से कई एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। फसल डूबने से किसान परेशान दिखे। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकरियों ने बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
निगोही ब्रांच नहर गांव दियूरिया, पसगवां, बढ़ेपुराज़, सिसेसिया, हेमपुरा समेत कई गांव के पास होते हुए जाती है। नहर के पानी से किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते थे। लेकिन एक दो दिन से लगातार हो रही बारिश से नहर ओवरफ्लो होने से नहर कट गई और उसका पानी आसपास खेतों में जाने से धान की फसल जलमग्न हो गई।
किसान उधम सिंह और हुकुमलाल ने बताया कि नहर कटने से कई एकड़ धान की फसल डूबने से काफी नुकसान हो गया है। अधिकारी भी कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। सिंचाई विभाग के जेई अनिल कुमार ने कहा कि नहर को बाधने का कार्य कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।