{"_id":"695bbc80ffb7efbc7905860d","slug":"leopard-was-spotted-near-selha-village-in-pilibhit-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल से सटे सेल्हा गांव के समीप पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल से सटे सेल्हा गांव के समीप पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 06:58 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में बराही रेंज के तहत जंगल से सटे सेल्हा गांव में रविवार रात तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जंगल सीमा पर चहलकदमी करते तेंदुए का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत सेल्हा बीट के जंगल से सटा सेल्हा और पुरैना गांव है। गांव की सीमा में तेंदुओं की पूर्व से ही चहलकदमी बनी रही है। दो साल पूर्व एक बच्चे की मौत की घटना भी सामने आ चुकी है। जंगल सीमा पर स्थित घर में खेल रहे एक बच्चे को तेंदुआ हमलाकर खींच ले गया और मार डाला था।
ठंड के चलते जंगल से बाहर बाघ और तेंदुओं की सक्रियता जारी है। रविवार रात जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। मार्ग से गुजर रहे कार सवार ग्रामीण की नजर तेंदुए पर पड़ी। करीब दो मिनट तक चहलकदमी करने के बाद तेंदुआ आगे की ओर निकल गया। तेंदुए के खेतों की ओर जाने की आशंका जताते हुए अन्य ग्रामीणों को भी सतर्क किया। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।