Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohan Bhagwat immersed himself in Kalyan Dev as soon as he reached Shuktirtha.

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ पहुंचते ही कल्याण देव में लीन हुए मोहन भागवत

Mon, 23 Nov 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat immersed himself in Kalyan Dev as soon as he reached Shuktirtha.
शुकदेव आश्रम पहुंचने पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते आरएसएस प्रमुख मोहन भाग
मोरना (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम साढ़े छह बजे दो दिन के प्रवास के लिए शुकतीर्थ पहुंच गए। शुकदेव आश्रम में तीन सदी के युगदृष्टा स्वामी कल्याण देव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षा ऋषि के कार्यों को याद किया। भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को बढ़ाया।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम के मुख्य गेट पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख को रुद्राक्ष माला और शाॅल भेंट किया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद की गूंज के साथ स्वस्तिवाचन किया।
विज्ञापन

इसके बाद संघ प्रमुख ने शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में वेद मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने वीतराग संत की दिव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मोहन भागवत ने महान संत विभूति के उन शब्दों को ध्यान से पढ़ा, जिसमें स्वामी कल्याणदेव ने कहा था कि जब कोई निष्काम भावना से सेवा में तल्लीन हो जाता है, उसकी आंखें आंसू से भर जाती हैं, तब मैं उस सेवा को मानवता की सच्ची सेवा मानूंगा। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं यह सब ईश्वर द्वारा संचालित हो रहा है, हमेशा इसे याद रखें।
आरएसएस प्रमुख को पीठाधीश्वर ने बताया कि गुरुदेव ने 129 वर्ष की आयु तक देश के सनातन तीर्थों के विकास में अहम भूमिका निभाई और 300 से अधिक स्कूल, कॉलेज, चिकित्सा केंद्र आदि समाज हित की संस्थाएं स्थापित की।

आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, सुमन कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पाठ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ एमएल रंगा, ट्रस्ट महामंत्री केके विज, ट्रस्टी पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, ट्रस्टी कुलपति डॉ नरेंद्र शर्मा और ट्रस्टी रमेश मलिक और ओमदत्त आर्य ने सर संघचालक को ओम का चित्र भेंट किया। डीएम सुनील कुमार सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय भी पहुंचे।

शुकदेव आश्रम पहुंचने पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते आरएसएस प्रमुख मोहन भाग

शुकदेव आश्रम पहुंचने पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते आरएसएस प्रमुख मोहन भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed