{"_id":"69c7e4c9df125670510b156d","slug":"video-the-sacred-pilgrimage-to-the-original-somnath-jyotirlinga-will-arrive-on-april-5th-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा का होगा आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा का होगा आगमन
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:55 PM IST
Link Copied
वैदिक धर्म संस्थान के जिला समन्वयक अभिनव सिंह ने कहा कि मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा का आगमन मुरादाबाद से पांच अप्रैल को होने जा रहा है।
रामगंगा विहार में वैदिक धर्म संस्थान एवं ऑर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में जिला समन्वयक अभिनव सिंह ने कहा कि 1024 ईस्वी के उस युद्ध में लगभग 50 हजार लोगों ने अपनी जान की आहुति दी। लेकिन मूल शिवलिंग की रक्षा नहीं हो सकी। खंडित शिवलिंग के कुछ अंश अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने दक्षिण भारत ले गए। वर्ष 1924 में अग्निहोत्री पंडितों ने कांची के शंकराचार्य से मार्गदर्शन प्राप्त किया। शंकराचार्य ने निर्देश दिया कि उचित समय आने तक इनकी पूजा जारी रखें और भविष्य में दक्षिण भारत में शंकर नाम के संत को यह शिवलिंग सौंप दें।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 15 जनवरी 2025 को सीताराम शास्त्री की ओर से बेंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग प्रदान किया गया। गुरुदेव ने इस पावन शिवलिंग को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में यह यात्रा पांच अप्रैल को मुरादाबाद पहुंचेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी अभिनव अग्रवाल ने बताया पांच अप्रैल को शाम चार बजे एमआईटी परिसर में मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर जिला शिक्षक समन्वयक सीए पुनीत बर्मन, आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर रोहित अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, विभा अरोड़ा, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।