फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lured the young man to the railway track and attacked his neck with knives.

Moradabad News: युवक को रेलवे ट्रैक पर बुलाकर चाकुओं से किया गर्दन पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lured the young man to the railway track and attacked his neck with knives.
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र के लवीना रेस्टोरेंट के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार की रात दोस्तों ने बुलाकर युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। अचेत होने पर हमलावर उसे छो़ड़कर भाग निकले। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया है कि एक दिन पहले स्कूटी टकराने पर एक युवक से विवाद हुआ था। इस बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

असालतपुरा बड़ा हाता निवासी पेंटर फरदीन उमर (18) रामपुर रोड लवीना रेस्टोरेंट के सामने रविवार की रात नौ बजे लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। राहगीरों ने युवक की हालत देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के सिर, गर्दन और पीठ पर कई चाकू लगे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि फरदीन घर से साढ़े आठ बजे बाइक में तेल भराने के लिए निकला था। पुलिस की जांच में आया कि युवक लवीना रेस्टोरेंट के नजदीक पेट्रोल पंप पर युवक पहुंच गया था। इसी समय उसके दोस्त रिहान ने मोबाइल पर कॉल कर उसे रेलवे ट्रैक पर बुला लिया। रेलवे ट्रैक पर पहले से मौजूद अदीब आलम और एक व्यक्ति ने फरदीन पर चाकुओं से हमला कर दिया। सिर, गर्दन और पीठ पर चोट लगने के बाद युवक बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक के मामा शाने आलम ने बताया कि फरदीन फूलदान पर पेंटिंग करने का काम करता है। शनिवार रात अदीब और उसके भांजे के बीच विवाद होने पर मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बावजूद रविवार रात उन्होंने फरदीन पर कातिलाना हमला कर दिया। इस मामले में परिजनों ने अदीब सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना के बारे में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। बताया कि 24 अक्तूबर की रात बकरी का हाता निवासी अदीब आलम की बाइक से मेहंदी चौराहे पर फरदीन की स्कूटी टकरा गई थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय अदीब ने फरदीन को देख लेने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है। हमलावरों की तलाश करने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed