फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal sp mp ziaur rahman barq free kashmir slogan jamia election sharjeel imam

'पूरी कौम को जिम्मेदार न ठहराएं': फ्री कश्मीर के नारे पर सपा सांसद बर्क का बयान, जामिया-शरजील इमाम पर भी बोले

Sun, 25 Oct 2026 10:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विकास कुमार Updated Sun, 25 Oct 2026 10:05 PM IST
सार

रविवार को सांसद बर्क ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने एक सवाल के जवाब पर कहा कि दूसरी पार्टियों के गठबंधन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। समाजवादी पार्टी का पूरा ध्यान अपने चुनाव और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर है। 

विज्ञापन
sambhal sp mp ziaur rahman barq free kashmir slogan jamia election sharjeel imam
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'फ्री कश्मीर' के नारे का हम समर्थन नहीं करते हैं। कश्मीर भारत का हिस्सा है। यदि किसी ने ऐसा नारा दिया है तो इससे पूरी मुस्लिम कौम को जोड़कर नहीं देखना चाहिए। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।

विज्ञापन


Trending Videos

'हमारा पूरा ध्यान भाजपा को सत्ता से हटाने पर'
रविवार को सांसद बर्क ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने एक सवाल के जवाब पर कहा कि दूसरी पार्टियों के गठबंधन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। समाजवादी पार्टी का पूरा ध्यान अपने चुनाव और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर है। इंडिया गठबंधन का मकसद भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से हटाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जामिया में हों छात्र चुनाव'
सांसद बर्क ने आगे कहा कि वह जामिया में छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए। विश्वविद्यालय में करीब 20 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। सांसद बर्क ने बताया कि उन्होंने जामिया के छात्रों से वीडियो कॉल पर बात कर समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि तीन दिन पहले कुलपति को पत्र लिखकर चुनाव कराने की मांग भी की थी। 

विज्ञापन

'शरजील इमाल को मिले जमानत'
सांसद ने सवाल उठाया कि आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने से क्यों बच रही है। सासंद बर्क ने शरजील इमाम के मामले पर जमानत दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना दोष साबित हुए लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed