{"_id":"6a082d00a00ecbe27708fcd1","slug":"the-girl-along-with-her-lover-got-her-own-house-robbed-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने अपने ही घर में डाका डलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने अपने ही घर में डाका डलवाया
Video
Published by: Pankhudi Srivastava
Updated Sat, 16 May 2026 02:08 PM IST
Link Copied
मुरादाबाद में कारोबारी के घर डकैती में कई चौंकाने वाले बातें सामने आई हैं। अरीबा अपने परिवार को चाय और खाने में नशे की गोलियां मिला देती थी। जिससे परिवार के लोग गहरी नींद में सो जाते थे। इसके बाद वह डिजिटल लॉक खोलकर प्रेमी अरशद को अंदर बुला लेती थी। यहां कई घंटे रुकने के बाद वह वापस चला जाता था।
अरीबा अपने परिवार को एक दो दिन नहीं बल्कि कई साल से धोखा दे रही थी। अरीबा के पिता कारोबार के सिलसिले में ज्यादातर समय बाहर ही रहते हैं। घर में मां, छोटी बहन और दो भाई रहते हैं। अरीबा जीने के ठीक बराबर वाले कमरे में रहती थी। उसके कमरे के सामने ही दीवार पर डिजिटल लॉक का रिमोट लगा है। इस रिमोट से ही कारोबारी के मकान के मेनगेट पर लगे डिजिटल लॉक खुलते हैं।
अरीबा और अरशद फोन पर देर तक बात करते थे। अरीबा बाजार जाने के बहाने बाहर निकलती थी। बाजार में ही अरशद अरीबा को गोलियां दे देता था। इन गोलियों को अरीबा खाने या चाय में मिलाकर दे देती थीं। इसके लॉक खोलकर अरशद को अपने में बुला लेती थी।
पीलत कारोबारी इमरान को अपनी बड़ी बेटी पर सबसे ज्यादा भरोसा था। घर में आने वाले हर कैश की जानकारी उसे रहती थी। कभी कोई ऐसी बात भी सामने नहीं आई, जिससे अविश्वास पैदा हो लेकिन डकैती के खुलासे ने पूरे परिवार को हैरत में डाल दिया है। किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि परिवार की सदस्य ही घर को लुटवा सकती है।
कारोबारी के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों की संख्या दस थी। बदमाशों का पहले से कोई गिरोह नहीं है लेकिन आपस में बदमाश एक दूसरे से एक कड़ी की तरह जुड़े हैं। जिस कारण तक इन तक पहुंचने के लिए पुलिस के लिए चुनौती थी।
इस वारदात में दो कारों का इस्तेमाल किया था। दोनों कारों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद जोया टोल कारों के नंबर प्लेट ठीक करनी पड़ी थी। यहां बदमाशों की कारें और बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं।
पुलिस ने घटनास्थल से लेकर शहर के प्रमुख रास्तों और हाईवे तक टीमों ने कैमरों की फुटेज खंगाली। दिल्ली लखनऊ हाईवे टोल प्लाजा तक कैमरे चेक किए गए। पांच सौ से ज्यादा कैमरे खंगाले गए और 100 नंबरों की सीडीआर भी खंगाली गई थी। इसके बाद ही पुलिस को सफलता मिल पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।